Breaking News 

AIR ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ पर विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स

आकाशवाणी (एआईआर) के एक अधिकारी के अनुसार रेडियो पर हर महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण करीब 150 देशों में किया जा रहा है और विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों ने इसे काफी सराहा है. ‘मन की बात’ का हिंदी में सीधा प्रसारण किया जाता है और अंग्रेजी में इसके अनुवाद का प्रसारण भी किया जाता है. इसके अलावा भाषण के अंश रूसी, फ्रेंच, उर्दू और चीनी समेत अन्य भाषाओं में भी प्रसारित किये जाते हैं.

एआईआर के विदेश सेवा विभाग के निदेशक अम्लानज्योति मजूमदार ने कहा, ‘हम हिंदी में अपने रेडियो प्रसारण और अंग्रेजी में सामान्य विदेशी सेवा के माध्यम से 150 देशों के श्रोताओं तक पहुंचते हैं.’ उन्होंने कहा कि विदेशों में बड़ी संख्या में बसे भारतवंशियों को उनके मूल देश के प्रधानमंत्री से जुड़ने का अधिकार है. अधिकारी के मुताबिक जब भी मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण किया जाता है तो अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है. उन्हें कई देशों से खासतौर पर अफ्रीकी देशों से बड़ी संख्या में संदेश मिले हैं जहां गुजराती मूल के लोग बहुतायत में हैं.

Related posts

Leave a Comment