180 दलित परिवारों ने अपनाया बौद्ध धर्म
सहारनपुर जिले में पिछले दिनों हुई हिंसात्मक घटनाओं में दलितों पर अत्याचार का हवाला देते हुए यहां के करीब 180 दलित परिवारों ने धर्मांतरण कर बौद्ध धर्म अपना लिया। दलितों के संगठन भीम सेना के कार्यकर्ताओं को जेल भेजने को लेकर दलित समाज में खासा रोष है। इसके विरोध में गुरुवार को शब्बीरपुर और आसपास के करीब 180 दलित परिवारों ने बौद्ध धर्म अपना लिया है।

