मनोहर पर्रिकर के देहांत के बाद नया गोवा सीएम चुनने हेतु हुई इमरजेंसी बैठक
रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की मृत्यु के बाद, राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन दलों ने नए नेता यानी नए गोवा सीएम की तलाश में नितिन गडकरी के नेतृत्व में देर रात बैठक की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 3 बजे बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
गौरतलब है कि अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित मनोहर पर्रिकर (63 वर्ष) का रविवार को उनके निजी आवास पर निधन हो गया। उनमें भाजपा, गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और निर्दलीय शामिल हैं।
पणजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद इस सीट के लिए मतदान करने की आवश्यकता होगी। यह गो में चौथा उपचुनाव होगा। 23 अप्रैल को शिरोडा, मांडरेम और मापुसा विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। इन सीटों के लिए उपचुनाव राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ होंगे।
आज शाम 4 बजे होगा श्री मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार
Panaji: Goa Forward Party (GFP) Chief Vijai Sardesai with party MLAs Vinod Palyekar & Jayesh Salgaonkar along with two independent MLAs Rohan Khaunte and Govind Gaude arrives for meeting with senior BJP leader Nitin Gadkari. pic.twitter.com/0PwxbW9ea7
— ANI (@ANI) March 17, 2019
राज्य विधायिका विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री पर्रिकर के निधन के बाद, सत्तारूढ़ गठबंधन को अपने नेता का चयन करने के बाद राज्यपाल के सामने दावा करना होगा। इसमें समर्थन का पत्र भी होगा।” इस प्रक्रिया के बाद ही नया गोवा सीएम तै होगा अगर कांग्रेस सत्ता के लिए बहुमत जुटा पाती है तो|
पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर ने 2017 में गोवा सीएम के रूप में शपथ ली थी। कांग्रेस वर्तमान में 14 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा के 12 विधायक हैं। गो फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और निर्दलीय के तीन-तीन विधायक हैं, जबकि एनसीपी के पास एक विधायक है।
इस साल की शुरुआत में, बीजेपी विधायक फ्रांसिस डिसूजा और मनोहर पर्रिकर के रविवार को और कांग्रेस के दो विधायक सुभाष शिरोडकर और दयानंद सोपे के इस्तीफे के कारण सदन में विधायकों की संख्या 36 हो गई है।
स्कूटर पर चलते थे, आईआईटी से की थी पढाई, ऐसी थी चार बार गोवा के सीएम रहे मनोहर पर्रिकर की पहचान
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



