इमरान खान की तारीफBollywood Entertainment Featured Article News Social Media Trending हिन्दी लेख 

इमरान खान की तारीफ करने पर इस एक्टर को यूजर्स से पड़ी खूब गालियां

आज हम बॉलीवुड के उस एक्टर की बात करने वाले है, जिसने इमरान खान की तारीफ करके खुद ही मुसीबत को अपने गले लगा लिया। हालांकि ये एक्टर खुद भी पाकिस्तान का ही रहने वाला है। शायद यही वजह है कि इस एक्टर ने पाक के पीएम की इतनी तारीफ की है। बता दे कि हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि अली जफर की बात कर रहे है। जो बॉलीवुड की कई फिल्मो में काम कर चुके है। मगर इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि इमरान खान के भाषण की तारीफ करने की वजह से लोगो की नजरो में आ चुके है।

https://twitter.com/AliZafarsays/status/1097775995493539840

इमरान खान की तारीफ..

http://जावेद अख्तर का करारा जवाब, कहा कि फिर से नो बॉल फेंक दी

अब ये तो सब को मालूम ही है कि अपने भाषण के दौरान इमरान खान ने पाकिस्तान का पक्ष सब के सामने रखा था और पाकिस्तान को बेकसूर बताया था। तो ऐसे में अली जफर का कहना है कि इमरान खान एकदम सही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इमरान खान की तारीफ करते हुए अली जफर ने एक ट्वीट किया है। जिसमे लिखा है कि वाह क्या स्पीच है। जी हां इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगो ने अली को अपने निशाने पर ले लिया है।

बता दे कि अली को खूब गालियां दी जा रही है। यहाँ तक कि उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ लोगो ने अली जफर को ये तक दिया है कि अब तुम भारत आकर दिखाओ। वही कुछ लोगो का कहना है कि भारत में भीख मांगने के लिए आते है और हमें ही आंख दिखाते है। कुछ लोगो ने गुस्से में ये तक कह दिया कि ऐसे लोगो को भारत में काम ही क्यों दिया जाता है। ऐसे लोगो को तो पाकिस्तान में ही काम करना चाहिए।

वैसे आपको बता दे कि अली जफर पाकिस्तान के मशहूर एक्टर सिंगर भी है। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में भी तेरे बिन लादेन, मेरे ब्रदर की दुल्हन, चश्मे बद्दूर, किल दिल आदि कई फिल्मो में काम किया है।

सोशल मीडिया और देश से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
इमरान खान की तारीफ करने पर इस एक्टर को यूजर्स से पड़ी खूब गालियां  India Alive
Article Name
इमरान खान की तारीफ करने पर इस एक्टर को यूजर्स से पड़ी खूब गालियां India Alive
Description
आज हम बॉलीवुड के उस एक्टर की बात करने वाले है, जिसने इमरान खान की तारीफ करके खुद ही मुसीबत को अपने गले लगा लिया। हालांकि ये एक्टर खुद भी पाकिस्तान का ही रहने वाला है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment