जावेद अख्तर का करारा जवाबEntertainment Featured Article News politics Social Media Trending हिन्दी लेख 

जावेद अख्तर का करारा जवाब, कहा कि फिर से नो बॉल फेंक दी

ये तो सब जानते है कि इमरान खान ने पुलवामा हमले को लेकर जो सबूत मांगने की बात कही है, उससे हर भारतीय नागरिक बेहद गुस्से में है। यहाँ तक कि इसके बाद भारतीय कलाकारों ने पाकिस्तान कलाकारों के साथ काम करने से भी मना कर दिया है। बता दे कि अब इस मुद्दे को लेकर जावेद अख्तर का करारा जवाब भी सामने आया है। गौरतलब है कि बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार, कैलाश खेर, सलमान खान आदि सब शहीदों के परिवार वालो की किसी न किसी तरह से मदद कर रहे है। तो ऐसे में भला जावेद साहब कैसे पीछे रह सकते थे।

जावेद अख्तर का करारा जवाब..

http://पुलवामा आंतकी हमला होने के बाद पाक पीएम इमरान खान की फ़र्ज़ी धमकी

जी हां आपको जान कर ख़ुशी होगी कि पाक के पीएम इमरान खान के ब्यान को लेकर जावेद अख्तर ने बड़ा ही तीखा व्यंग्य कसा है। बता दे कि इमरान खान ने उन इल्जामो से साफ इंकार कर दिया जो भारत ने पाक पर लगाएं गए थे। इसके साथ ही इमरान खान ने यह बात मानने से भी इंकार कर दिया था कि इसमें पाकिस्तान का हाथ है। जी हां इमरान खान ने कहा था कि पहले भारत सबूत दे, फिर हम कोई एक्शन लेंगे। ऐसे में जावेद अख्तर ने करारा जवाब देते हुए यह ट्वीट किया है कि इमरान खान ने नो बॉल फेंकी है।

इसके बाद जावेद साहब ने कहा कि जब मुंबई में आंतकी हमला हुआ था, तब एक पाकिस्तानी टीवी एंकर ने उनसे पूछा था कि आप ये कैसे कह सकते है कि ये हमने ही किया है। जब कि इस तरह के हमले तो कोई भी देश करवा सकता है। जिसके बाद जावेद अख्तर ने कहा कि ठीक है। अब मैं आपको तीन च्वॉइस देता हूँ। इनमे से आप केवल एक ही चुनिए। बता दे कि इस दौरान जावेद साहब ने ब्राजील, स्वीडन और पाकिस्तान का नाम लिया था। फ़िलहाल जावेद साहब का नया ट्वीट हर जगह वायरल हो रहा है।

दरअसल जावेद जी और शबाना आजमी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने वाले थे, लेकिन हमले के बाद उन्होंने अपना जाना कैंसिल कर दिया। इसके बाद जावेद अख्तर का करारा जवाब सामने आया।

सोशल मीडिया और देश से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
जावेद अख्तर का करारा जवाब, कहा कि फिर से नो बॉल फेंक दी   India Alive
Article Name
जावेद अख्तर का करारा जवाब, कहा कि फिर से नो बॉल फेंक दी India Alive
Description
बता दे कि अब इस मुद्दे को लेकर जावेद अख्तर का करारा जवाब भी सामने आया है। गौरतलब है कि बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार, कैलाश खेर, सलमान खान आदि सब शहीदों के परिवार वालो की किसी न किसी तरह से मदद कर रहे है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment