मोदी उड़ीसा बयानFeatured Article News politics Trending 

प्रधानमंत्री मोदी ने उड़ीसा के लोगों के लिए, कही ये बात

प्रधानमंत्री मोदी ने उड़ीसा के नागरिकों के लिए  एक बयान दिया है जो काफी तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है तो चलिए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने उड़ीसा के नागरिकों के लिए कौन सी बात कही है।

क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फानी तूफान के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें इस बार ओडीशा के नागरिकों से अपार सहयोग मिला जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका और उन्हें फानी तूफान के कहर से भी बचाया जा सका।
प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ज्यादातर मामलों में यहां होता है कि जब नागरिकों को कहा जाता है कि वह यह स्थान खाली कर दें, ताकि उनकी सुरक्षा में कोई भी चूक ना होने पाए तो ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि लोग अपने स्थान को छूने से मना कर देते हैं लेकिन इस बार उड़ीसा के नागरिकों ने जिस तरीके से सरकार के द्वारा प्रदान की गई सारी सूचनाओं का पालन किया है वह काबिले तारीफ है और यही वजह रही कि इससे ओडिशा के नागरिकों की ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा भी की गई।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उड़ीसा में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे और उन्होंने रनवे पर ही मीडिया से मुलाकात करते हुए इस बारे में बात की और उड़ीसा के नागरिकों की तारीफ की।
 प्रधानमंत्री मोदी की मीडिया से बातचीत करने के दौरान आप, उनके पीछे हवा में उड़ते हुए एरोप्लेन भी देख सकते हैं, कि कैसे कम समय होने के कारण उन्होंने मीडिया से रनवे पर ही बात करना ज्यादा उचित समझा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक चुनावी सभा के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि जब उन्होंने फानी तूफान के मद्देनज़र ममता दीदी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन का जवाब ही नहीं दिया।

Related posts

Leave a Comment