मार्निंग वॉक से आने के बाद किस चीज का करना चाहिए सेवन, जानिये
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें:
मॉर्निंग वॉक करने से हमारी मांसपेशियां गर्म होती हैं। इस दौरान अगर आप मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह शरीर को लचीला बनाने में भी मदद करता है। अगर आप टहलने के तुरंत बाद बैठ जाते हैं तो इससे आपके शरीर में दर्द हो सकता है।
खूब पानी पिएं:
सुबह की सैर करते समय हमें खूब पानी पीना चाहिए। इसका कारण यह है कि पैदल चलने से शरीर थक जाता है और पानी खत्म होने लगता है। यही कारण है कि सैर से लौटते समय भी शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रोलाइट पेय का उपयोग किया जा सकता है।
शरीर को ठंडक पहुंचाएं:
जब हम सुबह की सैर करते हैं तो इससे हमारा शरीर गर्म होता है। यही कारण है कि सैर से लौटते ही सबसे पहले हमें अपने शरीर को ठंडा करना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि कुछ देर शांति से बैठें, ताकि दिल की धड़कन सामान्य हो जाए और थके हुए शरीर को थोड़ा आराम मिल जाए।

