अभिजीत यादवNews 

नशे में चूर रहता था इसलिए मार डाला- मां

अभिजीत यादव की हत्या का मामला अब  गहरा मोड़ ले चुका है ।  उत्तर प्रदेश विधानसभा परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिषेक यादव की हाल ही में हत्या हुई थी ।  पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद बताया कि मृतक अभिजीत यादव की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मां मीरा यादव ने की है ।
पुलिस ने बताया कि  मीरा यादव जो कि अभिजीत यादव की मां है । उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है ।  उन्होंने बताया कि अभिषेक यादव एक शराबी था । वह   शराब पीकर घर में हंगामा किया करता था । जिस दिन उसकी हत्या की गई थी । उस दिन की बात घर में शराब पी कर आया था और हंगामा कर रहा था ।  मीरा यादव ने अभिजीत यादव की हत्या इसलिए की क्योंकि वह इस तरह के हंगामे  के बार बार होने से तंग आ चुकी थी ।  जिसके वजह से उन्होंने  गला दबाकर उन्हें मार डाला । गौरतलब है कि मीरा यादव अध्यक्ष रमेश यादव जो कि विधान परिषद के अध्यक्ष है उनकी दूसरी पत्नी है । अभिजीत मीरा यादव औऱ  रमेश यादव के बेटे हैं ।
अभिजीत यादव के केस में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी ।  गौरतलब है कि अध्यक्ष रमेश यादव के बेटे अभिजीत यादव का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस को हजरतगंज उनके निवास स्थान पर मिला था । परिवार ने शुरुआत से ही पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी । सबसे पहले परिवार ने पुलिस को यह बताया कि अभिजीत कि जिस दिन मौत हुई थी । उसने उस दिन अपने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी ।  जिसके बाद उनकी मां ने उनके सीने पर मालिश किया था और सुबह परिजनों को अभिजीत मृत अवस्था में मिला ।
पुलिस को शुरुआत से ही घर के परिजनों पर शक था । उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाया ।  इसके बावजूद परिजनों ने इसे स्वाभाविक मौत करार देते हुए अंतिम संस्कार करने की कोशिश की ।  पुलिस का शक और भी गहरा होता गया ।  जिसके बाद कानूनी आदेश पर पुलिस ने अंतिम संस्कार को रुकवा कर शव को पुनः कब्जे में लिया और इसके बाद पोस्टमार्टम कराने पर यह पता चला कि अभिजीत की मौत अस्वाभाविक नहीं हुई थी बल्कि अभिजीत की हत्या गला घोटकर की गई थी ।

Related posts

Leave a Comment