तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गरजे राहुलBreaking News Featured Article News Trending हिन्दी लेख 

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गरजे राहुल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है । राज्य के भूपलपल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी वादे तोड़ दिए । उन्होंने जनता से वादा किया था कि वह एक ईमानदार प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन दुख की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में यह वादा भी तोड़ दिया ।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गरजे राहुल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भारत में उपस्थित केवल 15 लोगों के 350000 करोड रुपए कर कर को माफ कर सकते हैं और वह भी जो देश में सबसे अमीर लोग हैं  । ऐसे प्रधानमंत्री को भारत के किसानों का भी ख्याल होना चाहिए ।  उन्हें भारत के किसानों के कर्ज को माफ करने के लिए भी तैयार होकर निश्चित कदम उठाने चाहिए ।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि हम किसानों के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से किसी उपहार की अपेक्षा नहीं कर रहे , हम उनसे कोई भी उपहार नहीं मांग रहे । हम सिर्फ इतना कह रहे हैं कि आप अपने कार्यकाल में चाहे जो कुछ भी करें लेकिन किसानों के साथ और भारत देश की जनता के साथ निष्पक्ष रहे । उन्होंने आगे कहा कि अगर आप देश के सबसे अमीर लोगों के कर्ज माफ कर रहे हैं तो आपको देश के किसानों के साथ भी ऐसा ही करना चाहिए ।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसकी वजह से लगातार कांग्रेस और भाजपा चुनावी रैलियां कर रही है। कांग्रेस जहां गठबंधन कर पूरे दमखम से चुनाव में 75 से 80 सीट लाने का दावा कर रही है । वहीं भाजपा अपने कर्मठ प्रयास से पूरे चुनाव को अपनी तरफ मोड़ने का रुख कर रही है । राजनीतिक पंडितों का राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर कहना है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है । ऐसे में देखना लाजिमी होगा कि कांग्रेस किस प्रकार का प्रदर्शन तेलंगाना में दिखाती हैं ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment