Featured Article News हिन्दी लेख 

डिजिटल वॉलेट या मोबाइल वॉलेट : जानिए इसके फायदे और नुकसान के बारे में

डिजिटल इंडिया के बारे में तो हम सब अक्सर ही सुनते रहते हैं। देश डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा हैं, सारे काम डिजिटल माध्यम से ही हो रहे हैं। ऐसे में अब आजकल मोबाइल वॉलेट या डिजिटल वॉलेट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। हम में से कुछ लोग इसका इस्तेमाल भी करते है, लेकिन वहीं कुछ लोगों को इसके बारे में कुछ पता भी नहीं हैं।

तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे यह सुविधा आपकी और हमारी जिंदगी के रोजमर्रा के कामों को आसान बना देती है। साथ ही साथ हम आपको इसके फायदे और नुकसान की बारे में भी बता रहे हैं।

क्या हैं डिजिटल वॉलेट या मोबाइल वॉलेट?
मोबाइल वॉलेट एक ऐसा माध्यम हैं जिसके जरिए आप किसी भी तरह की खरीदारी, भुगतान या मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको पर्स की नहीं बल्कि एक स्मार्ट फोन या पीसी की जरूरत पड़ती है।

कुल मिलाकर यह एक डिजिटल पर्स है जिसमे से पैसे निकालकर आप पैसों का लेन-देन और पेमेंट कर सकते हैं। जैसे- आप किसी रेस्टुरेंट में खाना खाने जाते हैं। यदि यह रेस्टुरेंट किसी मोबाइल सर्विस प्रोवाइड से जुड़ी हुई हैं तो आप अपना बिल अपने मोबाइल से चूका सकते हैं।

कितने तरह की है मोबाइल वॉलेट?
भारत में फिलहाल 4 तरह के मोबाइल वॉलेट एक्टिव है।
1- ओपन मोबाइल वॉलेट
यह आपको किसी सामान या किसी सर्विस के लिए पेमेंट करने की सुविधा देता है। इसके तहत आप बैंकिंग करने के साथ-साथ पैसा ट्रांसफर भी कर सकते हैं। वोडाफोन का एम-पैसा इसका एक उदहारण है।
2- सेमी ओपन मोबाइल वॉलेट
इस प्रक्रिया की तहत आप उसी दुकानदार या व्यापारी को भुगतान कर पाएंगे जिसका वॉलेट सर्विस प्रोवाइडर के साथ साझेदारी होगी। इसमें आप न तो कैश निकाल सकते हैं और ना ही पैसे वापस ले सकते हैं। इस वॉलेट में आप जितने पैसे लोड करेंगे, उतने ही खर्च कर सकते हैं। उदाहरण के लिए एयरटेल मनी ऐसा ही मोबाइल वॉलेट है।
3- क्लोज्ड मोबाइल वॉलेट
यह काफी लोकप्रिय सर्विस है। इस प्रक्रिया में आपका आर्डर कैंसल या वापिस होने पर व्यापारी अथवा दुकानदार के पास आपका पैसा जमा रहता है।
4- सेमी क्लोज्ड मोबाइल वॉलेट
इस प्रक्रिया की तहत आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं तथा कोई सर्विस भी ले सकते हैं। इसमें आप कैश नहीं निकाल सकते हैं। पेटीएम इसका एक उदाहरण है।

इसके फायदे और नुकसान
यहां आपको अपने पर्स का खोने या चोरी होने का डर नहीं रहता है। हर खरीदारी पर आपको डिस्काउंट और कैशबैक जैसी सुविधा मिलती है। आपको उतना ही भुगतान करना होता है, जितने रूपए का शॉपिंग या सेवा का आपने इस्तेमाल किया है। डिजिटल या मोबाइल वॉलेट भुगतान का भविष्य है।

चलिए अब बात करते है इसके कुछ नुकसान के बारे में, तो इसको लेकर कई सवाल हैं। अगर आपकी सिक्योरिटी मजबूत नहीं है तो आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। मोबाइल वॉलेट में प्रतिदिन के हिसाब से पैसे डिपाजिट करने और खर्च करने की सीमा होती है।

Related posts

Leave a Comment