Breaking News News 

आम आदमी पार्टी से आशुतोष का ‘विश्वास’ टूटा

राज्य सभा में जाने को ले कर आम आदमी पार्टी में घमासान छिड़ा हुआ है। दिल्ली की तीन राज्य सभा सीटों पर भेजने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा अलग अलग चर्चा चल रही है। अभी तक केवल संजय सिंह का नाम फ़ाइनल हो पाया है। बाकी के 2 सीटों पर केजरीवाल की पत्नी से ले कर दिल्ली के दो व्यवसायियों और मुंबई की एक बड़ी पार्टी लीडर के नामो की चर्चा हुई है। राज्य सभा में जाने की अपनी इच्छा जाहीर कर चुके कुमार विश्वास को केजरीवाल पहले ही मना कर चुके हैं।

ऐसे में पत्रकारिता त्याग कर आम आदमी पार्टी के नेता बने आशुतोष को उम्मीद थी कि उनकी वफादारी का फल उन्हे मिलेगा और पार्टी उन्हे राज्य सभा भेजेगी। सूत्रों के मुताबिक ‘आप’ने आशुतोष के इस उम्मीद को तोड़ते हुये उनको भी राज्य सभा केए टिकिट देने से मना कर दिया है। इस बात से आशुतोष काफी आहात हैं।

पार्टी के पुराने नेताओं के मुताबिक राज्य सभा टिकट को करोड़ों में बेचा गया है:

वजह जो भी हो, पार्टी के नेताओं को दरकिनार कर बाहरी लोगों को राज्य सभा भेजना, केजरीवाल की ईमानदारी पर एक बड़ा प्रश्न खड़ा करता है!

Related posts

Leave a Comment