कौन जडेजा? अजय या रवीन्द्र
भारतीय क्रिकेट टीम के लंबे समय तक खिलाड़ी रहे जडेजा को गुस्सा क्यों आया?
जी हाँ! हम अजय जडेजा की बात नहीं कर रहे… हम रवीन्द्र जडेजा की बात कर रहे हैं। सोश्ल मीडिया पर इनको ‘सर जडेजा’ के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में किसी ने उनको अजय कह कर पुकारा तो उनको गुस्सा आ गया। इतना गुस्सा कि उन्होने टिवीटर पर एक ट्वीट भी कर दिया:
Someone came to me and said“well ball ajay. you bowled brilliantly in last match”.played 9 years of international cricket for country and still ppl dont remember my name.??#stupidity #gavaar
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) December 8, 2017
किसी ने उनसे कहा कि ‘अजय, पिछले मैच में आपने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।’ रवीन्द्र जडेजा आगे लिखते हैं कि ‘पिछले 9 सालों से देश के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हूँ। और लोगों को आज तक मेरा नाम याद नहीं।’ साथ में उन्होने स्तुपीडिटी और गंवार हैशटैग (#stupidity #gavaar) का भी इस्तेमाल किया है। जाहिर है रवीन्द्र जडेजा को इस बात से परेशानी है कि जडेजा उपनाम से अजय जडेजा को ही याद किया जाता हैं, उन्हे नहीं। यह इस बात का भी संकेत है कि वर्षों पहले रिटायर हुए अजय जडेजा वर्तमान में खेल रहे रवीन्द्र जडेजा से ज्यादा प्रसिद्ध हैं। टिवीटर पर कई लोगों ने रवीन्द्र जडेजा जो जवाब दिया है। शायद, रवीन्द्र जडेजा को गुस्सा आ गया… लेकिन अजय जडेजा से ज्यादा प्रसिद्द होने के लिए रवीन्द्र जडेजा को और अच्छे से खेलने की अवश्यकता है। गुस्सा करने की नहीं।

