Breaking News 

BSF कैंप में एेसे घुसे थे अातंकी, सेना ने किया ड्रोन का इस्तेमाल

सीमा पार से उड़ी जैसा हमला दोहराने की आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने मंगलवार को तीन आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच लगभग 9 घंटे तक मुठभेड़ चली और इस दौरान सेना ने ड्रोन का भी इस्‍तेमाल किया।

मुठभेड़ के दौरान सेना के पैरा कमांडो भी बुलाए गए। इसके अलावा बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के जरिए अभियान की निगरानी की। शिविर में आतंकियों का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यह पूरा ऑपरेशन बीएसएफ की आइजी सुनाली मिश्रा की देखरेख में चला।

Related posts

Leave a Comment