Featured Article 

हनीप्रीत ने चंडीगढ़ पुलिस की कैद में उठाया ढेरा सच्चा सौदा के काले कारनामो से पर्दा

हनीप्रीत ने चंडीगढ़ पुलिस की कैद में उठाया ढेरा सच्चा सौदा के काले कारनामो से पर्दा

पिछले 38 दिनों से फरार चल रही बाबा राम रहीम की मुँह बोली सेक्स कन्या मंगलवार को हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आ गई है ज्ञात हो कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से यौन शोषण के मामले में सजा मिलने के बाद 25 को अगस्त को हरियाणा के पंचकूला में जमकर हिंसा हुई थी।

जिस हिंसा का जिम्मेदार हनीप्रीत इंसां को माना गया था। इसके साथ ही उस पर राष्ट्रद्रोह का आरोपी भी लगा। पिछले 38 दिनों से फरार चल रही हनीप्रीत, मंगलवार को हरियाणा पुलिस के कब्जे में आई। देश के सात राज्यों और दो देशों की पुलिस हनीप्रीत की तलाश कर रही थी। बता दें कि राम रहीम को दत्तक बेटी हनीप्रीत इंसाम उर्फ प्रियंका तनेजा 38 दिनों तक चकमा देती रही। हालांकि एक निजी चैनल पर इंटरव्यू देने के बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला। गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत ने खुलासा किया था कि पंजाब के बठिंडा में वो एक डेरा समर्थक के यहां रुकी थी।

गिरफ्तारी के पहले जहाँ हनी प्रीत अपने मुँह बोले पिता बाबा राम रहीम के पक्ष में एक न्यूज़ चैनल को दिए साक्षात्कार में अपनी और बाबा की बेगुनाही का रोना रोते हुए अपने को जहाँ डिप्रेशन का शिकार बताया तो वही डॉक्टरों ने भी चिकित्सा जांच के बाद उसके इस झूठ से पर्दा उठाते हुए 100 % फिट करार दिया लेकिन फिर भी बाबा की परी हनी प्रीत को हवालात की हवा रास नहीं आई और पेसी ठीक पहले तबीयत बिगड़ने की बजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 

Related posts

Leave a Comment