Breaking News News 

रूस ने ISIS आतंकियों पर गिराया अमेरिका से भी ज्यादा शक्तिशाली ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’

रूस की सेना ने पूर्वी सीरियाई शहर देर अज-जोर में आतंकी संगठन आइएस के शीर्ष कमांडरों पर शक्तिशाली ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ से हमला किया। रुसी सेना के हवाले से बताया गया कि इस्लामिक स्टेट के शीर्ष आतंकियों पर गिराया गया यह सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम है। इस बमबारी में इस्लामिक स्टेट के चार नेताओं सहित एक दर्जन से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। मारे जाने वाले प्रमुख आतंकवादियों में ISIS के ‘युद्ध मंत्री’ गुल्मुरोद खालिमोव और अबू मुहम्मद अल शिमाली हैं। कहा जाता है कि अल-शिमाली सीरिया में विदेशी लड़ाकों के अभियान का नेतृत्व कर रहा था और संगठन के लिए नई भर्तियां कर रहा था। इस शहर में सीरिया के सरकारी बलों और आइएस के बीच भारी संघर्ष चल रहा है। आतंकियों ने इस शहर पर वर्षों से कब्जा जमा रखा है। जमीन से 6 फीट ऊपर हुए इस धमाके से 300 मीटर चौड़ा क्रेटर बन गया। वहाँ पर मौजूद सभी लोग पलभर में वाष्पीकृत हो गए!

रूस के इस ‘फादर ऑफ ऑल बम’ का 2007 में पहली बार परीक्षण किया गया था। इससे होने वाली तबाही लगभग परमाणु बम जैसी ही होती है। लेकिन इससे रेडिएशन का खतरा नहीं होता। इस बम के गिराने के बाद यह हवा में ही फट जाता है। हवा और ईधन के मिलने से यह और भी भयावह रूप ले लेता है। विस्फोट से इतनी ऊर्जा और ऊष्मा निकलती है कि यह अपने लक्ष्य को भाप में बदल देता है। यह बम फिलहाल सिर्फ रूस के पास है।

Related posts

Leave a Comment