बिहार में डिप्टी सीएम सुशील मोदी के काफिले पर पथराव
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) के काफिले पर मंगलवार (15 अगस्त) की शाम वैशाली जिले के चकसिकंदर क्षेत्र के पास पथराव किया गया. इस घटना में हालांकि उपमुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए. हमले का आरोप राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, उपमुख्यमंत्री मोदी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक किसी निजी कार्यक्रम में भाग लेने जंदाहा जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 103 पर चकसिकंदर के समीप उनके काफिले पर पथराव किया गया. पथराव में उपमुख्यमंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, उनके शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

