डॉ. रमन सिंह ने रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अाज एक इतिहास रच दिया। वे अाज बतौर मुख्यमंत्री लगातार पांच हजार दिन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन टॉप-8 मुख्यमंत्रियों में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। देश के आजाद होने के बाद से अब तक 442 मुख्यमंत्री विभिन्न प्रदेशों में हुए हैं। उनका यह कीर्तिमान इस मायने में खास हैं क्योंकि वे भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे जिन्हें सबसे अधिक दिन सीएम रहने का मौका मिला।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के 5000 दिन पूरे होने पर 5000 से अधिक लोगों ने मैराथन दौड़ लगाई। मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ तरुणाई अवस्था में आ चुका है, जल्द ही 18 वर्ष पूरा होने पर यह आप जैसे युवा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह मैराथन दौड़ का आयोजन आपके जोश को और अधिक तरोताजा करने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे कार्यकाल के 5000 दिन पूरे होने का श्रेय जनता को ही जाता है।

