जानिये क्यों बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालना हो सकता है खतरनाक, पढ़ियेFeatured Article News 

जानिये क्यों बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालना हो सकता है खतरनाक, पढ़िये

अक्सर ऐसा होता है कि ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी फोटोज, वीडियो और रील्स बनाकर डालते हैं। लोगों की लाइफ में कुछ भी चल रहा हो वे उससे जुड़ी चीजें इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। यहां तक की कई लोग अपने बच्चों की तस्वीरें और रील्स भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बच्चों की तस्वीरें और रील्स सोशल मीडिया पर शेयर करना कई बार खतरे से खाली नहीं होता।

प्राइवेसी और बिहेवियर पर प्रभाव

बता दें कि बचपन वो स्थिति है जब बच्चे शारीरिक और दिमागी तौर पर बड़े हो रहे होते हैं। उस वक्त बच्चों में चीजों को समझने की और खुद से कनेक्ट करने की समझ पैदा होती है। ऐसे समय में उनके फोटो या रील शेयर करने से उनकी प्राइवेसी से लेकर उनके बिहेवियर तक पर असर पड़ सकता है। बच्चों से जुड़ा गलत कंटेंट पोस्ट करना इंटरनेट की दुनिया में खतरनाक साबित हो सकता है।

दिखाई देगा असर

बता दें कि इंटरनेट पर कुछ भी पोस्ट करने के बाद उसे हटाना बेहद मुश्किल काम है। ऑनलाइन शेयर की गई चीजों का लोग स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। बच्चों की कोई भी फोटो या वीडियो शेयर करते समय ये जरूर सोचें की जब उनका बच्चा बड़ा होगा तो उसके लिए इस फोटो-वीडियो का कितना असर पड़ सकता है। क्या इससे बच्चे के फ्यूचर पर नेगेटिव असर तो नहीं होगा।

Related posts

Leave a Comment