आप भी बाजार की तरह हरी मटर को घर पर करें ऐसे करें स्टोर, जानियें कैसेKnowledge News 

आप भी बाजार की तरह हरी मटर को घर पर करें ऐसे करें स्टोर, जानियें कैसे

सर्दियों का मौसम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। जहां यह मौसम शुरू होते ही बाजार में हरी-हरी ताजी मटर आ जाती है। जहां ये मटर पौष्टिक होने के साथ-साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट भी होती है। जिसे हर कोई पसंद करता है। बता दें कि इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, फाइबर होने के साथ प्रोटीन भी पाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद भी है। तो आज जानेंगे कि कैसे आप घर पर इसे स्टोर कर सकते है। जहां आप सरल विधि से इसे ट्राई कर सकते है। जहां यह मटर गर्मी के सीजन में बहुत मजा देती है। जिसे आपको फ्रिज में स्टोर करके रखना होगा। जिसे आप पूरे साल इस्तेमाल कर सकती है।

इस तरह करें लंबे समय तक स्टोर

सबसे पहले अगर आप लंबे समय तक मटर को स्टोर करना चाहते हैं तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि बाजार से हमेशा अच्छी क्वालिटी वाली ही हरी मटर खरीदें। वहीं यदि आप अधिक मात्रा में मटर को स्टोर कर रहे हैं तो एयरटाइट कंटेनर या एयरटाइट पॉलिथीन का इस्तेमाल करें। इसके बाद मटर को पॉलीथिन में डालकर फ्रीजर में रख दें। इससे मटर से नमी तो दूर होगी ही साथ ही ठंड की वजह से मटर का साइज छोटा भी नहीं होगा। जहां आपकी मटर फ्रेश बनी रहेगी।

इस तरह रखें शीशे के जार में

आप मटर को शीशे के जार में भी स्टोर करके रख सकते हैं। इसके लिए आप हरी मटर का दाना निकालकर शीशे की जार में रख दें। इस बात का ध्यान रखें की इस जार को किसी ठंडी जगह पर ही रखना है। जब आपको मटर का इस्तेमाल करना हो, तो आप इसे जार से निकल लें और फिर टाइट से जार को बंद करके रख दें। इस तरह आप लंबे समय तक मटर को स्टोर कर के रख सकते हैं। जिसका मजा आप खाने में इसका इस्तेमाल कर सकते है।

 

Summary
आप भी बाजार की तरह हरी मटर को घर पर करें ऐसे करें स्टोर, जानियें कैसे
Article Name
आप भी बाजार की तरह हरी मटर को घर पर करें ऐसे करें स्टोर, जानियें कैसे
Description
सर्दियों का मौसम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। जहां यह मौसम शुरू होते ही बाजार में हरी-हरी ताजी मटर आ जाती है। जहां ये मटर पौष्टिक होने के साथ-साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट भी होती है।
Author
Publisher Name
India Alive

Related posts

Leave a Comment