उत्तर प्रदेश के ये जिले झेल रहे बाढ़ का कहर, हर तरफ दिखाई दे रहा पानी ही पानीFeatured Article News Trending 

उत्तर प्रदेश के ये जिले झेल रहे बाढ़ का कहर, हर तरफ दिखाई दे रहा पानी ही पानी

उत्तर प्रदेश में इस समय बाढ़ का कहर चारों तरफ दिख रहा है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। बता दें कि सूखे की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश में प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, बांदा समेत कई जिलों में बाढ़ लोग इधर-उधर जाने के लिए निकल रहे है।

अधिकतर मोहल्लों में आ गया पानी

जानकारी के अनुसार गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली बांदा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, इटावा में बाढ़ जैसे हालात उत्पन हो गए हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया हैं। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा हैं। आपको बता दें की प्रयागराज के शहरी इलाके के तीन दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ में फसे लोगों को निकाला जा रहा हैं। वहीं चंदौली में गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से नियमताबाद, चहनियां और धानापुर ब्लाक के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

खास बात

वहीं, बात करें अगर वाराणसी की तो यहां भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही हैं। जिससे यहां के हालात भी ठीक नहीं हैं। वहीं मिर्ज़ापुर में गंगा के बाढ़ का पानी दर्जनों गांवों में घुसने लगा है। औरिया में 15 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जबकि जालौन और हमीरपुर में भी बाढ़ का कहर जारी हैं।

Related posts

Leave a Comment