घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा हरा भरा कवाब, बस चाहिए यह सामग्रीFeatured Article Knowledge 

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा हरा भरा कवाब, बस चाहिए यह सामग्री

बहुत से लोग ऐसे होते है जो खाना एक से बढ़कर एक खाने के शौकीन होते है। जो अक्सर नई रेसिपी की तलास करते रहते है। बता दें कि अक्सर घरेलू महिलाएं अपने बच्चों को घर पर ही रेस्टोरेंट वाली फिलिंग दने के लिए कुछ मज़ेदार और अलग बनाने की कोशिश में रहती है।  जिससे बच्चे खुश रह सकें। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हरा-भरा कबाब की मज़ेदार रेसिपी। जिसे आप घर पर बना सकते है।

सेहत के लिए भी होता है फायदेमंद

तो आपको बता दें आज हम आपको वेज हरा-भरा कबाब बनाने के बारे में बताने जा रहे है। जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। क्या आप यह जानते है कि इसमें ढ़ेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल होता है। आप इसे वेजिटेबल कटलेट के रूप में भी परोस सकते हैं। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

सामग्री

  • 1 कप बारीक कटी हुई पालक
  • 3/4 कप बारीक कटी हुई हरी सेम
  • 1/2 कप बारीक कटी हुई गाजर
  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  • हरी मिर्च – जितना तीखा आपको चाहिए उतनी
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 कप भीगा हुआ चने
  • नमक स्वादानुसार

इस विधि से बनाएं

सबसे पहले हरा भरा कबाब बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए चने दाल को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें। पेस्ट बनाते वक्त पानी का इस्तेमाल न करें, वरना पेस्ट पतला हो जाएगा। चने की दाल के बाद इसमें बींस और गाजर को हल्का सा पीस लें, ध्यान रहें इन्हें दरदरा ही रखें। पीसे गए पेस्ट को एक पैन में डालकर भूने और लगातार हिलाते रहें। इसके बाद इस पेस्ट में पालक को अच्छे मिलाएं। तैयार सब्जी के मिश्रण को चना दाल के पेस्ट में डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद अब इसमें सभी बताए गए मसाले मिलाएं, जीरा, नमक, हरी मिर्च और गरम मसाला। सबको अच्छे मिलाने के बाद मिश्रण पूरी तरह तैयार है। अब इसे अपनी पसंद के अनुसार बना सकते है।

ऐसे बनाएं

एक पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें। तेल के गर्म होने पर इसमें बनाए गए कबाब को धीरे-धीरे डालें। इसके बाद कबाब को पकाते वक्त आंच धीमी रखें। फिर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं और हरी चटनी के साथ सभी को परोसे। जो एक अलह ही स्वाद देगा नाश्ते के साथ।

Related posts

Leave a Comment