जन्माष्टमी पर बनाएं भगवान कृष्ण के लिए यह भोग, होंगे प्रसन्न
भारत में इस साल यानि 2022 में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यानि जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त के दिन ही मनाई जाएगी। वैसे तो 19 अगस्त के दिन ज्यादा जगहों पर जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जी हाँ और ऐसे में अब लोग कान्हा के प्रसाद से लेकर कान्हा को सजाने की तैयारियों में पूरे जोर शोर से जुटे हुए है।
सेहत के लिए है फायदेमंद
आपको बता दें कि जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्री कृष्ण के लिए पंचामृत का प्रसाद जरूर रूप से बनाया जाता है और इसी को बाद में प्रसाद के रूप में लोगों के बीच बांटा जाता है। जिसे लोग बड़े ही अच्छे से ग्रहण करते है। पंचामृत का सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही महत्व नहीं है बल्कि इसका सेवन करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़े कई लाभ भी मिलते हैं। आइये जानते है कि कैसे आप भी पंचामृत को घर पर बना सकते है।
ये चाहिए सामग्री
- गाय का दूध- 1 गिलास
- गाय का दही- 1 गिलास
- गाय का घी- 1 चम्मच
- शहद- 3 चम्मच
- मिश्री अथवा शक्कर- स्वादानुसार
- कटे हुए तुलसी के पत्ते- 10
- कटे हुए मखाने- ड्राई फ्रूट्स – 20
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले आपको पंचामृत बनाने के लिए दही, दूध, एक चम्मच शहद, घी और चीनी को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह मथ लें। फिर इसके बाद आप चाहे तो इन सब चीजों को मिक्सी में डालकर भी चला सकती हैं। इसके बाद इसमें तुलसी के 8 से 10 पत्ते डालने के बाद कटे हुए मखाने और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। फिर आप पूजा के वक्त भगवान कृष्ण को भोग लगा सकते है।

