Rishi KapoorBollywood Entertainment 

अंतिम सांस लेते वक्त भी लोगों को हंसाते रहे Rishi Kapoor, निधन के बाद परिवार ने लोगों से की ये अपील

आज सुबह उठते ही एक ऐसी खबर सुनने को मिली जिसे सुनकर हर कोई सदमे में आ गया, वहीं लोग अभी तक इरफान खान के निधन की खबर से उबर भी नहीं पाए थें कि मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के जाने की खबर ने एक बार फिर से लोगों को अंदर से झकझोर दिया। ये खबर आज सुबह लोगों को करीब सुबह पौने नौ बजे मिली जब ऋषि कपूर हमेशा ने हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली। मशहूर अभिनेता Rishi Kapoor आखिरी सांस तक जिंदगी से मोहब्बत करते रहे।

गौर करने वाली बात तो यह है कि जब उनकी हालत इतनी खराब थी तो भी वो अस्पताल के बिस्तर पर पड़े अपनी आखिरी सांसे लेते हुए भी वह उनका किसी न किसी तरह मनोरंजन ही करने की कोशिश कर रहे थें। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि जाते वक्त भी ऋषि कपूर अपनी जिंदादिली दिखा गए। अब उनके परिवार ने उनके चाहने वालों से खास अपील की है।

Rishi Kapoor को याद रखेगा हर कोई

हालांकि जैसे ही लोगों को Rishi Kapoor के निधन की सूचना उनके करीबी दोस्त और तमाम फिल्मों में साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने सावर्जनिक की। उनके परिवार ने ऋषि कपूर के चाहने वालों से उनके अंतिम संस्कार में मजमा न लगाने की अपील की है।

बॉलीवुड की बेबो ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहले ही दिन हुए 4 लाख फालोअर्स

वहीं ये भी बता दें कि उनके परिवार की तरफ से जारी एक शोक संदेश में कहा गया है कि Rishi Kapoor दो साल तक दो अलग अलग महाद्वीपों में चले इलाज के दौरान हमेशा खुश रहे और जिंदगी जीने की इच्छा हमेशा उनमें कायम रही। दोस्त यार, परिवार, खाना खिलाना और फिल्में, बस इन्हीं में उनका दिल बसता था और इस दौरान जो भी उनसे मिला, ये देखकर हैरान रहा कि कैसे उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया।

Last Video of Rishi Kapoor Makes Everyone Emotional

इतना ही नहीं निधन के बाद जारी इस संदेश में ये भी कहा गया है कि दुनिया इस समय बहुत ही मुश्किल और मुसीबत भरे समय से गुजर रही है। लोगों के आने जाने और इकट्ठा होने पर तमाम तरह की बंदिशे हैं। ऋषि कपूर के घर वाले चाहते हैं कि लोग इस समय लागू कानून का सम्मान करें और उनकी अंतिम यात्रा में भीड़ न लगाएं।

Related posts

Leave a Comment