सुरक्षा बलों ने हिजबुल के तीन आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है. ये मुठभेड़ रविवार रात से शुरु हुई थी. पुलवामा के बामून में हुई ये मुठभेड़ करीब 30 घंटे से चल रही थी. इस मुठभेड़ में सेना के 4 और SOG का एक जवान घायल हुआ ह. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, सर्च ऑपरेशन जारी.
J&K: Search operation continues in Pulwama's Bamnoo (Visuals deferred unspecified time) pic.twitter.com/zLVouiaT3R
— ANI (@ANI_news) July 4, 2017
वहीं कश्मीर के बांदीपोर के अजस इलाके में भी सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है. सेना और सुरक्षा बलों के जवानों ने आंतकियों को घेर लिया है.
J&K: Security forces begin cordon and search operation in Bandipora's Ajas area, terrorists suspected to be trapped in the area. pic.twitter.com/PCmuMy1gXa
— ANI (@ANI_news) July 4, 2017

