Breaking News 

सुरक्षा बलों ने हिजबुल के तीन आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है. ये मुठभेड़ रविवार रात से शुरु हुई थी. पुलवामा के बामून में हुई ये मुठभेड़ करीब 30 घंटे से चल रही थी. इस मुठभेड़ में सेना के 4 और SOG का एक जवान घायल हुआ ह. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, सर्च ऑपरेशन जारी.

वहीं कश्मीर के बांदीपोर के अजस इलाके में भी सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है. सेना और सुरक्षा बलों के जवानों ने आंतकियों को घेर लिया है.

Related posts

Leave a Comment