कुमार विश्वास ने उत्तर प्रदेश के मंत्री की बात पर कसा तंज
देशभर में दीपावली के बाद से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना खतरनाक है कि प्रत्येक व्यक्ति एक दिन में 32 सिगरेट पीने जैसे माहौल में रह रहा है। यह वर्तमान समय में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
ऐसे समय में जब देश के इस तरह के प्रदूषण वाले हालात से निपटने के उपाय सोचे जाने चाहिए मगर उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भड़ाना ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। जब सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने उनके इस बयान को सुना तो ट्विटर पर उन्होंने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि नोबेल पुरस्कार देने वाले पक्षपाती हैं और नोबेल पुरस्कार तो ऐसे ही युग वैज्ञानिकों को दिया जाना चाहिए जो प्रदूषण हटने के लिए इंद्र भगवान के भरोसे बैठे हैं।
उत्तर प्रदेश के मंत्री ने दिया अजीबोगरीब बयान
दरअसल दीपावली के बाद से पूरे दिल्ली के अंदर धुंध सा छाया हुआ है और यह धुंध हटने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में प्रदूषण का यह हाल अक्सर ही पिछले कुछ वर्षों से रहता है। प्रदूषण का स्तर उत्तर प्रदेश में भी कुछ अच्छा नहीं है। यहां भी कई शहर ऐसे हैं जो प्रदूषण के जकड़ में पहुंच गए हैं। जब उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भराना से प्रदूषण कम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बयान देते हुए कहा कि पहले सरकार को यज्ञ करवाना चाहिए ताकि इंद्रदेव प्रसन्न हो जाए और फिर वह बारिश करवाएं जिससे प्रदूषण का स्तर कम हो जाए।

सुनील भराना ने किसानों के द्वारा पराली जलाए जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसान हमेशा से ही पराली जलाया करते थे। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के लिए केवल किसानों को दोष नहीं दिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के दौरान पटाखे बजाने पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि दिवाली के दौरान पटाखे जरूर बजे मगर अन्य सालों की अपेक्षा इस बार पटाखों का प्रयोग काफी कम रहा।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



