Breaking News Business News 

LIC के ग्राहकों को मिली नई सुविधा

LIC के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने उन पॉलिसी धारकों को बड़ी राहत दी है जो अपना प्रीमियम दो साल से अधिक समय तक नहीं भर रहे थे और जिनकी पॉलिसी लैप्‍स्‍ड हो गई थी। LIC के अनुसार, जिन ग्राहकों ने दो साल से अपना प्रीमियम नहीं भरा है और जिनकी पॉलिसी लैप्‍स हो गई है, अब वे भी अपनी पॉलिसी को फिर से चालू करवा सकते हैं।  एलआईसी की ओर से आए एक बयान में इस बात की जानकारी मिली है। 1 जनवरी 2014 से लागू हुए IRDAI प्रोडक्‍ट रेगुलेशन 2013 के अनुसार, जिस तय तारीख को पॉलिसी धारक प्रीमियम नहीं भरते हैं उसके दो साल तक वे अपनी पॉलिसी फिर से चालू करवा सकते थे। परंतु 2 साल बाद वह अपनी पालिसी बना चालू नहीं करा सकते हैं।

LIC की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि स्पेशल रिवाइवल कैंपेन 15 नवंबर 2019 तक चलेगा। इस दौरान LIC के ग्राहकों जो कि वहां पॉलिसी धारक हैं,अपनी बंद हो चुकी पॉलिसी को फिर से शुरू कर सकेंगे। इस योजना में सिर्फ उन्हीं पॉलिसी धारकों का लाभ होगा जिन्होंने पॉलिसी को लेकर सरेंडर नहीं किया होगा। उसके लिए पॉलिसी धारकों को आवश्यकतानुसार अमाउंट भी देना होगा। यदि आपने अभी तक अपनी पॉलिसी को लेकर सरेंडर नहीं किया है तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन भविष्य और वर्तमान को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग पॉलिसी मुहैया कराती है। ग्राहक अपनी वित्तीय स्थिति के आधार किसी भी पॉलिसी को चुन सकते हैं।

इस कदम से एलआईसी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने वाले बीमाधारकों की संख्या में इजाफा होगा, जिसका आकलन परसिस्टेंसी अनुपात के रूप में भी किया जाता है।उन्होंने कहा, ‘जीवन में एक व्यक्ति के लिए जीवन बीमा खरीदना सबसे समझदारी भरे फैसलों में से एक है। लैप्स हो चुकी पॉलिसी को दोबारा शुरू कराने वाले उपभोक्ताओं को पूर्व में सुनिश्चित सभी वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।

जरूर पढ़ें जानिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में, ऐसे पा सकते हैं इसका लाभ

Related posts

Leave a Comment