प्रदूषण के चलते उठाए गए कुछ सख्त कदम
प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर और आधा हरियाणा गैस का चैंबर बन चुका है। प्रदूषण के आपात काल के कारण 5 नवंबर तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के बाद अब गुरुग्राम और फरिदाबाद के स्कूलों को भी मंगलवार तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक इन दो जिलों में वायु प्रदूषण के कारण चार और पांच नवंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, सिरसा जिले में छह नवंबर तक स्कूलों में कक्षाओं का समय बदल कर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर हरियाणा में नई नवेली सरकार का जश्न मना रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डिनर पार्टी का आयोजन किया। शायद गैस चैंबर बना आधा हरियाणा अभी पूरी तरह से प्रदूषित नहीं हुआ है। निश्चित तौर पर सरकार द्वारा उठाए गए कदम प्रदूषण के प्रति उसकी संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।
प्रदूषण के चलते दिल्ली में ऑड इवन लागू
दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक आॅड योजना लागू रहेगी।इस दौरान ऑड तारीख यानी 5, 7, 9, 11, 13, 15 नवंबर को जिन गाड़ियों के आखिरी नंबर 1, 3, 5, 7,9 होंगे, चलेंगी। वहीं, ईवेन तारीख यानी 4, 6, 8, 10, 12, 14 नवंबर को 0, 2, 4, 6, 8 नंबर की गाड़ियां दिल्ली में चल सकेंगी। नियम तोड़ने पर 4000 रुपये का जुर्माना लगेगा। नियमों में महिलाओं और दो पहिया वाहनों को छूट दी गई है। Odd-Even का यह नियम सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 से शाम 8 बजे तक लागू होगा और रविवार को नियम खत्म रहेगा।
जरूर पढें- दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति हुई गंभीर
प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव और केबिनेट सचिव नहीं रविवार शाम को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पंजाब के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक के बाद यह तय किया गया कि प्रदूषण से प्रभावित सभी राज्यों के मुख्य सचिव अपने-अपने राज्य में 24 घंटे की निगरानी करेंगे ताकि प्रदूषण फैलाने वाले सभी कार्य को पर प्रतिबंध लगाया जा सके।

