आप पर गर्व हैNews politics 

मोदी जी के कचरा उठाने पर लोगों ने कहा आप पर गर्व है

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता को लेकर काफी सजग हैं। 2 अक्टूबर 2014 को पहली बार देश का प्रधानमंत्री बनने के दौरान उन्होंने 2019 तक देश को एक स्वच्छ देश के रूप में परिवर्तित करने का संकल्प लिया था। 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया संकल्प काफी हद तक सही साबित हुआ है।

चीन के साथ दूसरी अनौपचारिक वार्ता के दौरान तमिलनाडु के समुद्री तट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समुद्र तट पर फैले हुए कचरे को बिनते हुए नजर आए। यह पूरे देश के लिए एक बहुत ही गौरवान्वित कर देने वाला क्षण था। जब देश का प्रधानमंत्री स्वयं कचरे उठा रहा हो। इसके बाद तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर छा गए और देखते ही देखते उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर करने लगा। इसके साथ-साथ ट्विटर पर #Dontgobackmodi भी ट्रेंड करने लगा। लोगों ने कहा मोदी जी हमें आप पर गर्व है।

सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने कहा हमें आप पर गर्व है

तमिलनाडु के मम्मालापुरम के समुद्री तट पर कचरा उठाने का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड होने लगा। प्रधानमंत्री द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी शेयर किया। लोगों द्वारा भारत के प्रधानमंत्री का यह अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। इससे लोगों में यह संदेश भी जा रहा है कि देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता को लेकर कितने जागरूक हैं। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ना प्रयोग करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है। समुद्र तट पर प्रधानमंत्री जो कचरा उठा रहे थे उनमें ज्यादातर प्लास्टिक ही थी।

संपन्न हुई अनौपचारिक वार्ता

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में भारत और चीन के बीच होने वाली दूसरी अनौपचारिक वार्ता काफी सकारात्मक संदेश के साथ समाप्त हुई। चीन ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया। उसने भारत के साथ सीमा पूर्ण विवादों को शांतिपूर्वक ढंग से समझाने पर भी जोर दिया।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
मोदी जी के कचरा उठाने पर लोगों ने कहा आप पर गर्व है
Article Name
मोदी जी के कचरा उठाने पर लोगों ने कहा आप पर गर्व है
Description
तमिलनाडु के समुद्र तट पर फैले हुए कचरे को बिनकर साफ करने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए कहा मोदी जी हमें आप पर गर्व है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment