Breaking News News 

ऐसा क्या किया योगी जी ने जो आजम को खून से लिखना पड़ा खत

आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने खून से खत लिखकर योगी आदित्यनाथ को भेजा है।

लखनऊ। अखिलेश सरकार में मंत्री रहे रामपुर विधायक आजम खान और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच जुबानी खींचतान जारी है। आरोप-प्रत्यारोप से आगे जाते हुए अब आजम खान की ओर से योगी को खून से लिखा खत भेजा गया है। ये खत आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने लिखा है।

azam khan

शानू की ओर से योगी को लिखे इस खत की वजह जौहर यूनिवर्सिटी को भाजपा नेताओं का निशाना बनाना है। इसमें लिखा गया है कि क्या आजम खां ने यूनिवर्सिटी बनाकर कोई गुनाह किया है, जो यूनिवर्सिटी को राजनीति में घसीटा जा रहा है। खून से लिखे गए खत में फसाहत शानू ने कहा है कि मुझे बहुत दर्द के साथ खत लिखना पड़ रहा है। यह दर्द रामपुर के हालात का है। रामपुर लंबे अरसे से शिक्षा से दूर रहा है। इसी को समझते हुए आजम खां ने बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बनवाई है, लेकिन भाजपा के लोग आए दिन यूनिवर्सिटी पर जुबानी हमले बोल रहे हैं, जिससे उनका दिल दुखता है। शानू ने लिखा है कि नई सरकार को जो भी बदला लेना हो, हमसे लिया जाए, स्कूलों को निशाना ना बनाया जाए।

azam-khan_650_081214020005azam-khan_650_081214020005

Related posts

Leave a Comment