PAK की बर्बरता का करारा जवाब, सेना ने LoC पर उड़ाए 7 पाकिस्तानी बंकर
भारतीय फौज ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान के बंकर उड़ाए गए हैं. भारतीय जवानों ने एलओसी पर बने पाकिस्तानी बंकरों पर हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया.
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ पहले सीजफायर का उल्लंघन किया गया. नौशेरा में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा था. जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया.
इस जवाबी कार्रवाई में भारत ने सीमा पर बने पाकिस्तानी बंकरों को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि भारतीय फौज ने पाकिस्तान के कई बंकरों को निशाना बनाते हुए उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया. जानकारी है कि भारतीय सेना की तरफ से सात धमाके किए गए.
बता दें कि पिछले हफ्ते ही जम्मू के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ मोर्टार दागे गए थे. पाकिस्तान के इस अटैक में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे. इतना ही नहीं भारतीय जवानों के शवों के साथ बर्बरता भी की गई थी.

