बंदूक की नोंक परInternational Affairs News politics 

बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन पर कैप्टन अमरिंदर ने इमरान खान से की बात

पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है। जब भारत से पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उस समय पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या 8% थी। मगर 2019 तक में यह संख्या 1% से भी कम हो गई है। इससे यह पता चलता है कि पाकिस्तान में किस हद तक अल्पसंख्यकों का शोषण किया जाता है। पाकिस्तान हमेशा ही भारत ने मुसलमानों के शोषण का आरोप लगाता रहता है जबकि पाकिस्तान की हालत खुद बद से बदतर हैं। हाल ही में पाकिस्तान के ननकाना साहब क्षेत्र में एक सिख लड़की का बंदूक के नोक पर धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी करवाने का मामला सामने आया है।

बंदूक की नोक पर हुए हैं पहले भी कई धर्म परिवर्तन

पाकिस्तान एक तरफ तो कश्मीर में भारत द्वारा मुसलमानों का शोषण होने का आरोप लगाकर उसे वैश्विक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश में हो रही इस तरह की घटनाओं पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले इमरान खान ने सिखों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खुलने का ऐलान किया था। मगर उसकी कीमत अब सिखों के धर्म परिवर्तन के द्वारा चुकाई जा रही है।

इमरान खान

दरअसल जिस लड़की का बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया गया है। वह पाकिस्तान में एक गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथि की बेटी है गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी का नाम भगवान सिंह है और उनकी बेटी की उम्र केवल 19 वर्ष है। इस घटना को लेकर दिल्ली में सिखों के अंदर आक्रोश देखा जा रहा है। पूरा भारत इस घटना को लेकर दुखी है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की इमरान खान से बात

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात करके कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। वहीं उन्होंने विदेश मंत्री जय शंकर को भी इसे पाकिस्तानी समकक्ष के साथ उठाने की मांग की। दिल्ली गुरुद्वारा के प्रबंधक मनजिंदर सिंह सिरसा में भी इस पर रोष व्यक्त करते हुए विदेश सचिव से इस मुद्दे को उठाने की बात की।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

 

Summary
बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन पर कैप्टन अमरिंदर ने इमरान खान से की बात
Article Name
बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन पर कैप्टन अमरिंदर ने इमरान खान से की बात
Description
पाकिस्तान में हाल ही में एक सिख लड़की का बंदूक की नोक पर हुए धर्म परिवर्तन के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इमरान खान से बात की।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment