दिल्ली विधानसभा के अंदर हुआ अनुच्छेद 370 को लेकर हंगामा
अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी पटकथा अभी से लिखी जानी शुरू हो गई है। दिल्ली में इस समय अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी की सरकार है। पिछले बार हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में से 67 विधानसभा सीटें जीती थीं। मगर धीरे धीरे आम आदमी पार्टी के विधायक खफा होते गए और आम आदमी पार्टी कमजोर होती चली गई।
केंद्र सरकार ने जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किया तो आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के इस फैसले का समर्थन किया था। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष केंद्र सरकार के इस कदम को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कराना चाहता था। जिसकी इजाजत नहीं दी गई। जिसके बाद दिल्ली विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर हंगामा देखने को मिला।
विपक्ष ने किया अनुच्छेद 370 को लेकर हंगामा

दरअसल शुक्रवार के दिन हाथों में तख्तियां लेकर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा हटाए जाने को लेकर एक धन्यवाद प्रस्ताव पारित करवाने की मांग कर रहा था। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को इस बात की इजाजत नहीं दी। जिसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने दिल्ली विधानसभा के अंदर जमकर बवाल किया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के एक और नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को भी 1 दिन के लिए सदन से बाहर निकाल दिया गया।
मुख्यमंत्री के घर के बाहर भी किया हंगामा
दिल्ली विधानसभा के शेष सत्र से निलंबित किए गए विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने विपक्ष के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बैठकर धरना देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी को विधानसभा में जम्मू कश्मीर की नीति लेकर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का भी पूरा प्रयास कर रही है।
देश भर की ताजा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



