भारतीय टीम के मैनेजरFeatured Article News Sports 

भारतीय टीम के मैनेजर पर लगा दुर्व्यवहार करने का आरोप

विश्व कप के बाद से भारतीय टीम किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने को भेजने के कारण रवि शास्त्री और विराट कोहली की काफी आलोचना की गई थी। उसके बाद जब भारतीय टीम अपने स्वदेश वापस लौटी तो टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच मतभेद की खबरों ने काफी तूल पकड़ा। यह खबरें अभी भी शांत नहीं हुई हैं। वेस्टइंडीज दौरे से पहले विराट कोहली ने अपने और रोहित शर्मा के बीच किसी भी तरह के मतभेद का खंडन किया। मगर अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। अब भारतीय टीम को लेकर एक नया विवाद जुड़ गया है। भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम पर करने का आरोप लगा है।

सुनील सुब्रह्मण्यम पर लगे गंभीर आरोप

दरअसल भारतीय टीम को कैरेबियाई द्वीप में एक विज्ञापन की शूटिंग करनी थी। इसके लिए बीसीसीआई ने वहां पर दो भारतीय उच्चायुक्तों से कहा था कि वह इसके लिए भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम से संपर्क करें। मगर भारत के उच्चायुक्त ने शिकायत की है कि जब उन्होंने सुनील सुब्रमण्यम से संपर्क किया तो उनके साथ ठीक तरीके से बात नहीं की गई। इसके अलावा उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। इसके पहले 2018 में भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान उन पर इस तरह के आरोप लगे थे। मगक तब बीसीसीआई ने इसे नजरअंदाज कर दिया था।

कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है सीओए

सुनील सुब्रमण्यम की शिकायत दोबारा आने के बाद हुए तरफ से बयान आया है। जिसमें यह कहा गया है कि उनके लिए अपने दोस्तों और परिवार के लिए टिकट और पास इकट्ठा करना पहली प्राथमिकता है। उसके बाद यही उन्हें अपने पद की याद आती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील का कार्यकाल विश्व कप तक था मगर बीसीसीआई ने 45 दिनों तक सभी स्टाफ का कार्यकाल बढ़ा दिया है।

Summary
भारतीय टीम के मैनेजर पर लगा दुर्व्यवहार करने का आरोप
Article Name
भारतीय टीम के मैनेजर पर लगा दुर्व्यवहार करने का आरोप
Description
भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम पर भारतीय उच्चायुक्त से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment