क्या सन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी हो जाएंगे बीजेपी में शामिल?
9 जुलाई को खेले गए विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारत का सफर विश्व कप में समाप्त हो गया। करोड़ों फैंस की उम्मीदें टूट गईं। मगर फिर भी लोग अपनी टीम के साथ खड़े नजर आए। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा को लोगों ने खूब सराहा। यहां तक कि लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को सन्यास ना लेने की अपील करते हुए ट्विटर पर हैशटैग डू नॉट रिटायर धोनी चलाकर ट्रेंडिंग भी की। मगर हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संजय पासवान ने एक निजी चैनल पर यह दावा किया है कि संन्यास लेने के बाद धोनी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लेंगे। क्या वास्तव में धोनी बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं?
क्या धोनी संन्यास के बाद उठाएंगे ऐसा कदम
दरअसल बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि पिछले काफी समय से उनकी धोनी से बीजेपी में शामिल होने को लेकर बात चल रही है। जल्दी ही धोनी संन्यास के बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि धोनी ने अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया ीहै उन्होंने यह भी कहा कि धोनी ने क्रिकेट के जरिए देश की काफी सेवा कर ली। अब वह समाज और राजनीति में आकर देश की सेवा करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक यही तय नहीं हुआ है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी सन्यास लेंगे भी या नहीं फिलहाल उनके सन्यास लेने के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं।
अमित शाह ने भी की थी मुलाकात
लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी धोनी से मुलाकात की थी। हालांकि शाह ने इसे केवल एक औपचारिक मुलाकात भी बताया था। अमित शाह की धोनी से यह मुलाकात संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत हुई थी। जिसे बीजेपी ने चलाया था। संजय पासवान ने अभी बताया कि उनकी नजर देश के अन्य सेलिब्रिटी पर भी है जो देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



