धोनीBreaking News Featured Article Sports 

महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में मिली हार को पूरा देश भुला नहीं पा रहा है। भारत की इस हार से करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस का विश्वकप जीते हुए देखने का सपना टूट गया। इसके साथ ही विराट कोहली की कप्तानी में भारत विश्वकप जीतते जीतते रह गया। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने एक बार यह उम्मीद जगा दी थी कि शायद भारत यह मैच जीत जाए। इस मैच के बाद धोनी के सन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं यह अनुमान लगाया जाने लगा है कि अब धोनी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। धोनी के संन्यास को लेकर लगाई जा रही इन्हीं अटकलों के बीच बीसीसीआई ने चुप्पी तोड़ी है।

धोनी के संन्यास को लेकर कही यह बात

धोनी के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लगाई जा रही उनकी संन्यास की अटकलों के बीच बीसीसीआई ने चुप्पी तोड़ी है। बीसीसीआई के सीईओ डायना ने अपना बयान देते हुए कहा है कि सन्यास लेना न लेना वह धोनी का निजी फैसला हो सकता है। मुझे लगता है उन्हें काफी क्रिकेट बची हुई है और वह युवाओं का मार्गदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा डायना ने यह भी कहा कि उनका शरीर ही उन्हें बता सकता है कि उन्हें सन्यास लेना चाहिए या नहीं। बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने भी कहा कि कोई भी टीम हारना नहीं चाहती। हमारे लड़के दिलेरी से खेले। मगर यह हमारा दुर्भाग्य था कि हम मैच हार गया।

दिग्गजों ने की धोनी से सन्यास न लेने की अपील

महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। यह बात न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में पता चल गई। इसके बाद कई क्रिकेट के दिग्गज के साथ-साथ देशभर की मशहूर हस्तियां महेंद्र सिंह धोनी से सलाह न लेने की अपील कर रही हैं। उनका कहना है कि यह धोनी के लिए संन्यास लेने का सही समय नहीं है। उन्हें अभी टीम में रहकर युवाओं का मार्गदर्शन करना चाहिए।

Summary
महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी
Article Name
महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी
Description
विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को मिली हार के बाद धोनी की संन्यास की अटकलों के बीच बीसीसीआई ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment