न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल मैच खेलते ही महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास
विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 जनवरी को खेला जाना था। मगर 9 जनवरी को बारिश के कारण यह हमेशा अधूरा रह गया था। जिसके बाद इस मैच को रिजर्व डे के दिन यानी कि 10 जनवरी 2019 को पूरा किया गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम को 18 रनों से हराकर विश्व कप 2019 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ लीग मैचों में अंक तालिका पर नंबर 1 के स्थान पर कब्जा जाने वाली भारतीय टीम का सफर विश्व कप में समाप्त हो गया है। मगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलते ही पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गईं। धोनी ने इस मैच के साथी अपने नाम 350 मैच खेलने का रिकॉर्ड बना लिया जो कि भारत की तरफ से ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
सचिन के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं धोनी
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने के साथ ही धोनी 350 मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी वही दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह भारत के ऐसे पहले विकेटकीपर बन गए हैं। जिन्होंने 350 मैच खेले हैं धोनी ने भारतीय टीम की तरफ से 347 मैच और एशिया की टीम की तरफ से तीन मैच खेले हैं। विश्व में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने कुल 463 वनडे मुकाबले खेले हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के महिला जयवर्धने हैं। जिन्होंने कुल 448 मुकाबले खेले हैं। उसके बाद श्रीलंका के सनत जयसूर्या ने 445 मुकाबले खेले हैं। उसके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 404 मुकाबले खेले हैं। उसके बाद शाहिद अफरीदी ने 398 मुकाबले खेले हैं। उसके बाद पाकिस्तान की इंजमाम उल हक ने 378 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 375 मुकाबले खेले हैं। वसीम अकरम ने 356 मुकाबले खेले हैं और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन 350 मुकाबले खेले हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



