7 नंबर से है पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अटूट रिश्ता
7 जुलाई को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची शहर में हुआ था। रांची की गुमनाम गलियों में क्रिकेट खेलने वाला यह शख्स एक दिन भारतीय टीम की कमान दशकों तक संभालेगा इस बात का अंदाजा किसी ने नहीं लगा रखा था। धोनी के रूप में भारत को एक सफल कप्तान, सफल विकेटकीपर और सफल बल्लेबाज मिला। जिसमें कई सालों तक कप्तानी करके भारतीय क्रिकेट का स्वरूप ही बदल दिया। 7 नंबर से धोनी का बहुत ही खास रिश्ता है। धोनी के जन्म दिन में दो बार सात आते हैं। एक उनके जन्मदिन की तारीख है तो दूसरा महीना। धोनी के जर्सी का नंबर भी सात है। आज हम आपको धोनी और 7 नंबर के साथ का सफर बताएंगे।
महेंद्र सिंह धोनी के लिए बहुत खास है 7 नंबर
7 नंबर महेंद्र सिंह धोनी के लिए बहुत ही खास माना जाता है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी का नंबर भी सात है। इसके अलावा वह अपने दस्तानों पर भी 7 नंबर लिखवा कर रखते हैं। कोई भी बाइक या वाहन खरीदते समय धोनी पूरी यह कोशिश करते हैं कि उसका रजिस्ट्रेशन करवाते समय उन्हें सात नंबर ही मिले। इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी के लिए भी सातवां महीना ही चुना। धोनी की शादी की सालगिरह 4 जुलाई को मनाई जाती है। जब धोनी ने विदेश से एक हमर बाइक खरीदी थी तो उन्होंने उसका नंबर खासतौर पर 7781 रखवाया था।
जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं धोनी
भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला यह पूर्व भारतीय कप्तान अब इस विश्व कप के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह सकता है। इस बात के संकेत हाल ही में विश्व कप में खेले गए मैचों में मिलने लगे हैं। धोनी के सन्यास के साथ ही एक ऐसे युग का अंत हो जाएगा। जिसने भारतीय क्रिकेट की दशा और दिशा दोनों बदल कर रख दी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



