बढ़ती जनसंख्याBreaking News Featured Article politics 

भारत में बढ़ती जनसंख्या को लेकर बीजेपी नेता ने दिया विवादित बयान

भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में बढ़ती जनसंख्या पर कोई कानून ना होना बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है। समय-समय पर कई विचारकों द्वारा और वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस बात को उठाया जाता रहा है कि जनसंख्या नियंत्रण पर कोई ना कोई कानून अवश्य होना चाहिए। बीजेपी नेता हमेशा से ही जनसंख्या नियंत्रण पर कोई कानून बनाने की मांग करते रहे हैं। उनका कहना है कि मुस्लिम लोगों के कारण देश की जनसंख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। हाल ही में बीजेपी प्रवक्ता और नेता अश्वनी उपाध्याय ने मुस्लिमों को निशाना बनाते हुए यह कहा है कि यदि जल्दी ही भारत में जनसंख्या नियंत्रण पर कोई कानून नहीं बनाया गया तो आजादी के 100 वर्ष पूरे होने से पहले ही भारत पाकिस्तान बन जाएगा।

बीजेपी प्रवक्ता ने कही यह बात

भारत में बढ़ती जनसंख्या के साथ साथ बाहर बढ़ता अपराध भी बहुत बड़ी चिंता का विषय है। इसी बात को लेकर अश्वनी उपाध्याय ने एक ट्वीट किया। उस ट्वीट में उन्होंने प्रतापगढ़ के रानीगंज थाने की एक तस्वीर भी लगाई। जिसमें थाने के टॉप 10 अपराधियों के नाम मुस्लिम थे। ऐसे में उन्होंने ट्वीट करते हुए यहां कहा कि यदि जल्दी से जल्दी देश में जनसंख्या नियंत्रण पर कोई कानून नहीं बनाया गया तो देश में अपराध का स्तर बहुत ज्यादा हो जाएगा और फिर से रोकना मुश्किल होगा। बढ़ती जनसंख्या पर अश्वनी उपाध्याय ने मुसलमानों पर निशाना साधा है।

बाबा रामदेव ने भी उठाई है यह मांग

कुछ महीने पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने भी बढ़ती जनसंख्या पर बात करते हुए यह कहा था कि देश में पापुलेशन को नियंत्रित करने के लिए कोई ना कोई कानून अवश्य होना चाहिए। हमारे देश में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 तक भारत चीन को पीछे करके सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। देश में आबादी नियंत्रण कानून के साथ साथ समान नागरिक संहिता और समान शिक्षा पर कानून की भी मांग होती रही है।

Summary
भारत में बढ़ती जनसंख्या को लेकर बीजेपी नेता ने दिया विवादित बयान
Article Name
भारत में बढ़ती जनसंख्या को लेकर बीजेपी नेता ने दिया विवादित बयान
Description
बीजेपी के प्रवक्ता और नेता अश्विनी उपाध्याय ने ट्वीट करते हुए मुस्लिमों पर आरोप लगाया है कि देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए यह समुदाय काफी जिम्मेदार हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment