आजम खान के खिलाफ जयाप्रदाBreaking News Featured Article politics 

आजम खान के खिलाफ जयाप्रदा ने किया इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख

आजम खान और जयाप्रदा की दोस्ती और फिर उनकी दुश्मनी के चर्चे तो आपने जरूर सुने होंगे। एक समय था जब आजम खान और जयाप्रदा दोस्त हुआ करते थे। मगर आजम खान की बदजुबानी ने यह दोस्ती तोड़ दी और अब दोनों एक दूसरे के पक्के दुश्मन माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में आजम खान और जयाप्रदा रामपुर लोकसभा सीट से एक-दूसरे के आमने-सामने थे। आजम खान समाजवादी पार्टी से थे तो वहीं जयाप्रदा को बीजेपी ने टिकट दिया था। मगर दुर्भाग्यवश जयाप्रदा रामपुर से लोकसभा का चुनाव हार गईं। अब आजम खान के खिलाफ जयाप्रदा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजम खान की निर्वाचन से संबंधित याचिका अमर सिंह के साथ दायर कर दी है।

लाभ के पद पर रहते हुए लड़ा था लोकसभा चुनाव

शुक्रवार को लगभग 12:00 बजे जयाप्रदा अमर सिंह के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंची अमर सिंह अधिवक्ता के ड्रेस में थे और उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता केआर सिंह भी मौजूद थे। आजम खान के खिलाफ जयाप्रदा ने याचिका दायर करते हुए कहा कि आजम खान जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। लाभ के पद पर रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ना उचित नहीं है। इसके अलावा उन्होंने याचिका में इस बात का भी जिक्र किया है कि चुनाव के दौरान आजम खान ने भ्रष्ट आचरण किया और लोगों से धर्म के नाम पर वोट मांगे। याचिका में आजम खान की सदस्यता भंग करने के साथ-साथ रामपुर का लोकसभा चुनाव भी भंग करने की मांग की गई है।

लखनऊ खंडपीठ में दायर की थी याचिका

इसके पहले जयाप्रदा रे अमर सिंह के साथ लखनऊ स्थित खंडपीठ में याचिका दायर की थी। मगर लखनऊ खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय जाने का सुझाव दिया था। जिसके बाद याचिका इलाहाबाद उच्च न्यायालय में डाली गई। लोकसभा चुनाव के दौरान मोहम्मद आजम खान ने जयाप्रदा पर कई तरह की अभद्र टिप्पणियां भी की थीं।

Summary
आजम खान के खिलाफ जयाप्रदा ने किया इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख
Article Name
आजम खान के खिलाफ जयाप्रदा ने किया इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख
Description
आजम खान के खिलाफ जयाप्रदा ने अमर सिंह के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने के लिए एक याचिका दायर की है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment