पाकिस्तानी क्रिकेट टीमBreaking News Featured Article Sports 

आईसीसी के ट्वीट पर भड़क उठे पाकिस्तानी टीम के प्रशंसक

कल खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को जीत भले मिल गई हो मगर विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल खेलना उस के नसीब में नहीं आया। कल पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 315 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम यह मैच हार गई। मगर इस हार का पाकिस्तान को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। पाकिस्तान इस विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों पर ही निर्भर थी। कभी वह भारत की जीत पर निर्भर थी तो कभी इंग्लैंड की हार पर। बांग्लादेश के खिलाफ जब पाकिस्तान ने 315 रनों का स्कोर बनाया तब आईसीसी ने पाकिस्तान को लेकर यह ट्वीट किया कि पाकिस्तान को बांग्लादेश को 7 रनों के अंदर ऑल आउट करना होगा। आईसीसी के ट्वीट के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक उस पर भड़क गए।

पाकिस्तानी प्रशंसकों ने आईसीसी को कहा बुरा भला

पाकिस्तान के बल्लेबाजी करने के बाद आईसीसी ने एक ट्वीट किया। जिसमें उसने 1994 की फिल्में डंब एंड डंबर की एक छोटी सी क्लिप भी लगाई। जिसमें अभिनेता यह बता रहे हैं कि आप मुझे बता रहे हैं कि अभी भी संभावनाएं बची हुई हैं। आईसीसी ने यह ट्वीट पाकिस्तान के लिए बांग्लादेश को 7 रन के अंदर ऑल आउट करने को लेकर किया था। यदि पाकिस्तान को यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचना था तो उसे बांग्लादेश को 7 रनों के अंदर ऑल आउट करना पड़ता। आईसीसी के ट्वीट के बाद पाकिस्तानी प्रशंसकों ने आईसीसी के ऊपर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने आईसीसी पर भारत ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों को ऊपर पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि आईसीसी का टि्वटर हैंडल कोई भारतीय चलाता है।

सेमीफाइनल में पहुंचने का था मौका

पाकिस्तान की टीम शुरू में लय में नजर नहीं आ रही थी मगर बीच में कुछ मैच जीतकर उसने खुद को सेमीफाइनल की रेस में शामिल कर लिया था। मगर इंग्लैंड ने लगातार भारत और न्यूजीलैंड को हराकर उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को 300 से भी अधिक रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका था। जो कि अब तक किसी भी टीम द्वारा नहीं किया गया है। इस तरह पाकिस्तान फिर से विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल से बाहर हो गया।

 

Summary
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में आईसीसी के ट्वीट के बाद पाकिस्तानी प्रशंसकों ने आईसीसी को खूब गालियां दी और जमकर बुरा भला कहा।
Article Name
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में आईसीसी के ट्वीट के बाद पाकिस्तानी प्रशंसकों ने आईसीसी को खूब गालियां दी और जमकर बुरा भला कहा।
Description
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में आईसीसी के ट्वीट के बाद पाकिस्तानी प्रशंसकों ने आईसीसी को खूब गालियां दी और जमकर बुरा भला कहा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment