आईपीएस एम नागेश्वर रावNews Security Trending 

आईपीएस एम नागेश्वर राव का यहाँ हुआ है ट्रांसफर

आईपीएस एम नागेश्वर राव : देश के टॉप आईपीएस ऑफिसर और सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर पद पर कार्यत एम नागेश्वर राव को देश के प्रतिष्ठित जांच एजेंसी में से हटा दिया गया है| जी हां यह चौंका देने वाला फैसला मोदी सरकार ने लिया है| एम नागेश्वर राव को फायर सर्विसेस सिविल डिफेंस एंड होमगार्ड के डायरेक्टर पद पर ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है|

इससे पहले वह सीबीआई में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर थे| सिविल डिफेन्स चीफ की यह पोस्ट पहले सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को दी गई थी हालांकि उन्होंने ज्वाइन करने से मना कर दिया था|

आईपीएस एम नागेश्वर राव के डिमोशन की असली कहानी ………

बता दे कि नागेश्वर राव की दो बार सीबीआई के एक्टिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति हुई थी| गृह मंत्रालय की तरफ से यह आदेश प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली नियुक्ति समिति की तरफ से जारी हुआ है| उनके कार्यकाल में कटौती करने और उन्हें गृह मंत्रालय में भेजे जाने की खबर आने के बाद आदेश कुछ देर बाद दिया गया|

सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर पद पर रहे नागेश्वर राव को अक्टूबर में अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोई भी बड़े फैसले करने से उन्हें रोक दिया था लेकिन जब राव ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए जनवरी में अधिकारियों के तबादले कर दिए तो उसके बाद कोर्ट ने उन्हें अवमानना का दोषी माना हालांकि इसके बाद राव ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी थी लेकिन कोर्ट ने सजा के तौर पर उन्हें पूरा दिन कोर्ट परिसर में रहने और 1 लाख बतौर जुर्माना देने की सजा सुनाई थी|

माना जा रहा है इसी अड़ियल रवैये की वजह से नागेश्वर राव का डिमोशन किया गया है और अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में उन्होंने सीबीआई से अपनी छुट्टी देख ली है और सिविल डिफेंस जैसे लोअर सेक्शन में काम करने की हकीकत जानी है|

 

कट्टरपंथियों के निशाने पर होने के बावजूद श्री जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंची नुसरत जहां

Related posts

Leave a Comment