रंगोली चंदेल का कटाक्ष आया दीपिका पादुकोण के इस कृत पर
रंगोली चंदेल का कटाक्ष : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल ट्विटर पर लगातार ट्रेंडिंग रहती है अपने विवादित बयानों को लेकर| वह अक्सर सही होती है तो कई बार गलत भी| वह सेलिब्रिटी को टैग करके सीधे जवाब देने के लिए या सीधे बात कहने के लिए जानी जाती है|
इस बार उनके निशाने पर रही दीपिका पादुकोण और ताप्सी पन्नू| असल में दीपिका पादुकोण ने डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है| अपने एनजीओ को प्रमोट करने के लिए दीपिका वीडियो में डांस करती हुई दिख रही है| इस वीडियो को टीएलएलएलएफ फाउंडेशन की ऑफिशल टि्वटर हैंडल पर शेयर किया गया है|
रंगोली चंदेल का कटाक्ष : दीपिका के वीडियो पर किया वार …….
Yeh kya ho raha hai? Yeh depression hota hai, yeh woh log hain jinko word Mental se problem thi, magar depression vidoes pe baration ki tarah nach rahe hain, kya ghatiya wahiyat tarika hai depression ke naam pe publicity lene ka .. @TLLLFoundation 🤦🏻♀️ https://t.co/b5BDazQkTk
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) July 5, 2019
दीपिका पादुकोण के इस डांस वाले वीडियो को देखकर रंगोली चंदेल खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई और ट्विटर पर उन्होंने दीपिका पर कटाक्ष कर दिया| उन्होंने दीपिका के लिए लिखा –
“यह क्या हो रहा है ? यह डिप्रेशन होता है ? यह तो वह लोग हैं ,जिनको मेंटल शब्द से प्रॉब्लम थी मगर डिप्रेशन वीडियो पर बारातियों की तरह नाच रहे हैं| क्या घटिया वाहियात तरीका है डिप्रेशन के नाम पर पब्लिक सिटी लेने का!”
इससे पहले उन्होंने तापसी पन्नू को भी अपने लपेटे में लिया था| कंगना रनौत की फिल्म “जजमेंटल है क्या” का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ है जिस पर ताप्सी पन्नू ने ट्वीट करके लिखा था- ” यह कितना कूल है हमेशा हाय एक्सपेक्टेशन थी इससे और यह उसी लायक है #जजमेंटल है क्या”|
रंगोली चंदेल ने उनको जवाब देते हुए कहा कुछ लोग कंगना को कॉपी करके अपनी दुकान चलाते हैं मगर प्लीज ! नोट करने व एक्नॉलेज करने में भी पीछे रह जाते है| पिछले बार तापसी जी को कहते सुना था कि कंगना को डबल फ़िल्टर की ज़रुरत है एंड तापसी जी आपको सस्ती कॉपी बनना बंद कर देना चाहिए”|
Kuch log Kangana ko copy kar ke he apni dukaan chalate hain, magar pls note, they never acknowledge her not even a mention of her name in praising the trailer, last I heard Taapsee ji said Kangana needs a double filter and Tapsee ji you need to stop being a sasti copy 🙏 https://t.co/5eRioUxPic
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) July 3, 2019
आम बजट 2019 का सारांश : गाँव , गरीब ओर किसान पर ध्यान केंद्रित

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

