शमी अहमदBreaking News Featured Article Sports 

अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले शमी अहमद के इस बयान के बाद उठने लगे हैं कई सवाल

इंग्लैंड में चल रहे हैं आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में अभी तक भारतीय टीम का सफर काफी अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने अब तक अपने खेले गए सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश के कारण ड्रा रहा। भारत को जीत के लिए सबसे ज्यादा मशक्कत अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम के खिलाफ करनी पड़ी। जिसे भारत ने बहुत ही नजदीक के अंतर से हराया। इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज शमी अहमद। हैट्रिक लेने के बाद शमी अहमद के खेल के प्रदर्शन की चर्चाएं चारों ओर हैं। मगर मैच के बाद शमी अहमद द्वारा दिया गया एक बयान काफी चर्चाओं में है और उसने विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

मैच के बाद शमी अहमद ने दिया यह बयान

दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 224 रन पर रोक दिया था। जिसके बाद बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने स्कूल के नजदीक पहुंचने तक का सफर तो तय कर लिया। मगर आखिर में उन्हें 16 रन चाहिए थे और गेंद मोहम्मद शमी के हाथ में थी। ऐसे में उन्होंने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर भारत को जीत दिलाई जीत के बाद उन्होंने कहा कि जब आप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हो और आपको मैच खेलने का मौका ना दिया जाए। ऐसे में आपके ऊपर काफी मेंटल प्रेशर रहता है। आपको स्वयं एग्जीक्यूट करके गेंद डालनी होती है ताकि मुकाबला आप जीतें।

सवाल उठाता है शमी अहमद का यह बयान

अगर हम हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी की बातों पर गौर करें तो यह पता चलता है कि पिछले कुछ महीनों में शमी अहमद ने लगभग सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद उन्हें विश्वकप में मौका नहीं दिया जा रहा है। भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर से फिट हो गए हैं। अब आने वाले समय में यह पता चल ही जाएगा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्या मोहम्मद शमी आने वाले मैचों में खेल पाते हैं या नहीं।

Summary
अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले शमी अहमद के इस बयान के बाद उठने लगे हैं कई सवाल
Article Name
अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले शमी अहमद के इस बयान के बाद उठने लगे हैं कई सवाल
Description
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज शमी ने एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment