कैसे जाने माने बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने घटाया अपना 130 किलो वजन
अदनान सामी को बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कई ऐसे एल्बम निकालें जो लोगों को बहुत पसंद आया। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अपनी गायकी का जलवा बिखेरा है। एक समय था जब अदनान सामी इतने मोटे हुआ करते थे कि उनका चलना भी मुश्किल था। मगर बाद में 11 महीनों में 130 किलो वजन घटाकर अदनान सामी चर्चाओं में आ गए थे। अदनान सामी ने अपना यह वजन बिना किसी सर्जरी के कम किया था। जिसकी वजह से यह और भी रोचक बन जाता है कि आखिर उन्होंने किस तरह की डाइट खाकर अपना 130 किलो वजन कम किया।
11 महीने में घटाया था 130 किलो वजन
अदनान सामी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने अपना वजन कम करने के दौरान बहुत ही कठिन डाइट को फॉलो किया था। वाह चीनी तेल और चावल से दूर रहते थे। इसके अलावा वह खाने में केवल सब्जियों का सलाद, तंदूरी फिश, बिना मक्खन का पॉपकॉर्न और उबली दाल लिया करते थे वह भी बिना तेल के।
उन्होंने बताया कि वह बिना चीनी की चाय पिया करते थे। डिनर के दौरान वह केवल उबली दाल खाया करते थे। हालांकि उनके फिटनेस ट्रेनर ने उन्हें उबली दाल की जगह चिकन खाने की सलाह दी थी। मगर अदनान सामी को चिकन पसंद नहीं था। जिस कारण वह उबली दाल खाते थे। इसके साथ हुआ चावल और रोटी कुछ भी नहीं खाया करते थे। अदनान सामी पहले इतने मोटे थे कि उनके लिए एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी आसान बात नहीं थी।

मुंबई के प्रशांत सावंत अदनान सामी के फिटनेस ट्रेनर थे पहले अदनान को केवल वॉक करने की सलाह दी गई थी। कुछ वजन कम होने के बाद उन्हें ट्रेडमिल पर दौड़ने को कहा गया। जब उनका 40 किलो वजन कम हो गया था तब उन्हें योगा करने की सलाह दी गई। इस तरह अदनान केवल हफ्ते में एक दिन आराम किया करते थे। अदनान सामी उन बॉलीवुड सिंगर में शुमार किए जाते हैं जो पाकिस्तानी तो जरूर थे मगर उन्होंने बाद में भारत की नागरिकता ले ली और अब वह भारत में रहते हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



