लोकसभा चुनाव 2019Featured Article News Opinion 

2019 का लोकसभा चुनाव रहा दुनिया का सबसे महंगा चुनाव

भारत देश में चुनाव के दौरान पैसा पानी की तरह बहाया जाता है। इस बात का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव दुनिया का सबसे महंगा चुनाव रहा। इस चुनाव में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अपने वोटरों पर जमकर पैसा बहाया। दिल्ली स्थित रिसर्च एजेंसी सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने एक सर्वे करके बताया है लोकसभा चुनाव 2019 दुनिया का सबसे महंगा चुनाव रहा। इस चुनाव के दौरान 2014 के लोकसभा चुनावों से दोगुनी रकम खर्च की गई। चुनाव आयोग प्रत्याशियों द्वारा खर्च की गई रकम पर अंकुश लगाने का कितना भी प्रयास कर ले मगर प्रत्याशियों पर किसी भी प्रकार का अंकुश काम नहीं करता हुआ दिखाई पड़ा। 2019 के लोकसभा चुनावों का कुल खर्च 60 हजार करोड़ रुपए के लगभग आया।

60 हजार करोड़ रुपए का आया कुल खर्च

सीएमएस के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट एक बहुत ही चिंता का विषय है। सीएमएस ने देश के कई लोकसभा क्षेत्रों का सर्वे किया। जिसके अनुसार यह पता चला कि इस बार हुए 2019 के चुनाव में कुल 60 हजार करोड़ रुपए के लगभग का खर्चा आया। यानी कि देश के प्रत्येक वोटर पर लगभग ₹700 खर्च किए गए। यह रकम 2014 के चुनावों मैं खर्च की गई रकम से दोगुनी है। 2014 के चुनावों में कुल खर्चा 30 हजार करोड़ रुपए का था। यह विषय चिंता का इसलिए है क्योंकि अगर इसी तरह चलता रहा तो 2024 के चुनावों में 1 ट्रिलियन के ऊपर भी पैसे चुनावों में लगाए जाएंगे। ऐसे में हम भ्रष्टाचार को कभी भी नहीं पकड़ पाएंगे क्योंकि चुनावों में हर तरह के भ्रष्टाचार किए जाते हैं।

पिछले कई लोकसभा चुनाव में किया जाने वाला खर्चा कुछ इस प्रकार था। 1998 के चुनाव में 9000 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। 1999 के चुनाव में यह आंकड़ा 10,000 करोड़ रुपए पहुंच गया। 2004 के लोकसभा चुनाव में या 14 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा। 2009 के चुनाव में यह रकम 20000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी।

Summary
2019 का लोकसभा चुनाव रहा दुनिया का सबसे महंगा चुनाव
Article Name
2019 का लोकसभा चुनाव रहा दुनिया का सबसे महंगा चुनाव
Description
दिल्ली में स्थित रिसर्च फॉर सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के द्वारा किए गए एक सर्वे में यह पता चला है कि लोकसभा चुनाव 2019 सबसे महंगा चुनाव साबित हुआ।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment