विश्व कप के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से मिली करारी हार
30 मई 2019 से आईसीसी क्रिकेट विश्व कप शुरू हो चुका है। 30 मई को पहला मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। जिसमें इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से हरा दिया। 21 मई को दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन इतना खराब था कि वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन इस प्रकार का था जैसे कोई 10वें नंबर की टीम खेल रही हो। यह वही पाकिस्तानी टीम है जिसके पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने का दावेदार तक बता डाला था। इस मैच में पाकिस्तान किसी तरह 100 रन तक पहुंच पाया।
पाकिस्तान की टीम ने बनाया कुल 105 रन
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए 17 रन के स्कोर पर इमाम उल हक को 2 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद पाकिस्तान का विकेट लगातार गिरता चला गया। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने 22 रन मोहम्मद हफीज ने 16 रन और अंत में दो छक्कों और एक चौके की मदद से वहाब रियाज ने 18 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की केवल चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। 83 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के 9 विकेट गिर गए थे। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी। मगर अंत में वहाब रियाज में 3 शॉट मारे और पाकिस्तान का स्कोर 105 रन तक पहुंचाया।
वेस्टइंडीज ने आसानी से हासिल कर लिया लक्ष्य
जवाब में 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 13.4 ओवर में आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल ने बनाए। क्रिस गेल ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस तरह विश्व कप में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



