Breaking News 

देश के 72 फीसद लोगों तक पहुंची एलपीजी

सरकार के निरंतर प्रयासों से देश में अब 72 फीसद लोगों तक घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी पहुंच गई है। सरकार का इसे हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ ईधन पहुंचाना न केवल उनकी जिम्मेदारी है, बल्कि यह सभी के लिए एक सामाजिक दायित्व भी है।

प्रधान यहां डब्ल्यूएलपीजीए 2017 एशिया एलपीजी समिट के शुभारंभ की पूर्वसंध्या पर बोल रहे थे। यह दो दिवसीय सम्मेलन मंगलवार से शुरू होगा। इस दौरान व‌र्ल्ड एलपीजी एसोसिएशन (डब्ल्यूएलपीजीए) के अधिकारी, विशिष्ट विदेशी अतिथि और भारतीय पेट्रोलियम क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रधान ने इस साल भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Related posts

Leave a Comment