राजनीति छोड़ रहे सिद्धूFeatured Article News politics Trending 

राजनीति कब छोड़ रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू , जनता मांग रही है जवाब

लोकसभा चुनाव 2019 की सबसे दिलचस्प घटना अप्रैल महीने में तब हुई जब नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा एक सीट के लिए घोषणा की गई कि यदि उस सीट पर अमुक नेता हार जाते हैं तो नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति छोड़ देंगे लेकिन सिद्धू ने शायद इस बात का आकलन भी नहीं लगाया था कि अमुक नेता बहुत बुरी तरीके से उस लोकसभा सीट को हारेंगे और हुआ भी ऐसा। अमुक नेता ने उस लोकसभा सीट  पर बुरी शिकस्त झेलने के बाद, अपनी पार्टी की हार का सारा आरोप खुद पर ले लिया है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू राजनीतिक कब छोड़ रहे हैं इसके लिए जनता उनसे जवाब मांग रही है।

क्या था पूरा मामला –

दरअसल हम बात कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अमेठी सीट के बारे में जहां से राहुल गांधी लगातार जाते थे लेकिन पिछले 5 सालों के विकास को देखते हुए और स्मृति ईरानी की अमेठी में बैठकों और रैलियों को जनता ने इतने दिल से अपना लिया कि उन्होंने राहुल गांधी को यहां से टाटा बाय बाय कर दिया।
नवजोत सिंह सिद्धू ने अप्रैल महीने में एक रैली के दौरान इस बात की घोषणा की थी कि यदि अमेठी की सीट पर राहुल गांधी चुनाव हार जाते हैं तो नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति छोड़ देंगे और अब नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति कब छोड़ रहे हैं जनता इस बात का जवाब मांग रही है। लोगों ने ट्विटर पर सिद्धू को ट्रॉल करना शुरू कर दिया है और सिद्धू क्विट पॉलिटिक्स का हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
राहुल गांधी को अपनी हार का अंदाजा पहले से ही हो गया था क्योंकि यहां की जनता उन्हें बायकाट कर रही थी और फिर वह सीधे वायनाड पहुंच गए। हालांकि बाय नाइट सीट पर उन्होंने प्रचंड मतों से जीत हासिल की लेकिन उन्होंने अगर अमेठी लोकसभा सीट से ही नामांकन किया होता तो एक बात तो तय थी कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से बुरी हार झेलनी पड़ती। नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति कब छोड़ रहे हैं क्योंकि स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी में 55 हजार वोटों से हराया है।

Related posts

Leave a Comment