अजान सुनकर रूके नहीं नवजोत सिंह सिद्धू बल्कि लगवाने लगे नारे
मशहूर क्रिकेटर और सांसद रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू अक्सर चर्चा में आ ही जाते हैं वो चाहे पाकिस्तान जाकर वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान को बधाई देने अथवा पुलवामा हमले के संदर्भ में अनुचित बयान देने। इसी बीच लोकसभा चुनाव में चुनावी सभा में भाषण के दौरान कुछ ऐसा ही किया जिससे वो पुनः एक बार चर्चा में आ गए हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू दरअसल कई वर्षों पहले भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे उसके पहले वो एक बहुत ही अच्छे क्रिकेटर के रूप में जाने जाते थे। किंतु कुछ वर्ष पूर्व ही उन्होने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली और सांसद रहे। जब से वो कांग्रेस में आए हैं तरह-तरह की चर्चाओं में आते रहते हैं। हाल ही में वो बिहार के किशनगंज में जो कि एक मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है, वहां आयोजित चुनाव सभा में भाषण दे रहे थे तभी एकाएक अजान शुरू हो गया और दर्शकों में से किसी ने यह सूचना दी कि मस्जिद में अजान शुरू हो गई है। अजान शुरू होने के बारे में सुनते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने भाषण देना बंद कर दिया और उनको न जाने क्या सूझा उन्होने कहा अब हम लोग मिल के नारे लगाएंगे, पहले सिक्खों के नारे लगाएंगे फिर मुस्लिमों के नारे लगाएंगे फिर हिंदुओं के नारे लगाएंगे। ऐसा कह कर उन्होने नारे लगवाने शुरू किए और अन्त में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहा कि अब से हम बंटेंगे नहीं अब सबका वोट एक इकट्ठा होगा।
नवजोत सिंह सिद्धू ने इस सभा में नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए अभियान ‘मैं भी चौकीदार’ पर भी तल्ख टिप्पणी दिया। उन्होंने कहा यहां देश को विकासशील देश से विकसित देश में बदलने की मुहिम होनी चाहिए तो यहां देश के युवाओं को चौकीदार बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान राहुल गांधी द्वारा ‘चौकीदार चोर है’ कहने के बाद ही शुरू हुआ।
नवजोत सिंह सिद्धू अन्य देशों का तर्ज देते हुए कहते हैं कि अमेरिका अन्तरिक्ष में जीवन की तलाश में लगा हुआ है और जापान रोबोट विज्ञान को कहां से कहां ले जा रहा है, यहां तक कि चीन पानी के भीतर रेलमार्ग बना रहा है और हमारे देश में लोग अभी भी चौकीदार बनने पर अड़े हुए हैं।
सिद्धू जो कि वर्तमान में कांग्रेस से पंजाब सरकार में मंत्री हैं उन्होने कहा कि इस चौकीदार को गरीब जनता की झोपड़ियों से कोई लेना देना नहीं है वो तो अमीर उद्योगपतियों के महलों में सुरक्षित है। उन्होने मोदी सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ योजना को खोखला बताया और कहा इस सरकार में केवल अडानी अंबानी जैसे लोगों का ही विकास हुआ गरीब जनता का नहीं। रक्षा मंत्रालय से राफेल सौदे के कागजात के खोने की बात सामने लाते हुए कहा कि ये एक फ़ाइल नहीं संभाल सकते तो देश संभालने की बात क्या करते हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



